September 20, 2026
Picsart_26-05-18_21-06-48-384-compressed.jpg

देहरादून: कारा होटल्स ने देहरादून के बद्रीपुर में एक शानदार हॉस्पिटलिटी डेस्टिनेशन कारा देहरादून लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कम्पनी के लिए एक अन्य बड़ी कामयाबी है, जो भारत में तेजी से बढ़ते लीजर और ट्रैवेल कारोबार में मिली है। कारा देहरादून जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से लगभग 18 किमी और देहरादून रेलवे स्टेशन से 6 किमी की दूरी पर है। यह होटल उत्तराखंड के तेजी से बढ़ रहे हॉस्पिटलिटी सेक्टर में प्रीमियम स्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉर्पाेरेट इवेंट्स और वीकेंड ट्रैवेल की बढ़ती मांग बखूबी पूरी करेगा।

कारा देहरादून 100 कमरों के साथ योजनाबद्ध विकास करेगी। यह प्रॉपर्टी विशाल होने के साथ-साथ हॉस्पिटलिटी की सभी सेवाओं से भरपूर होगी। यहां से दिल्ली-देहरादून राजमार्ग नजदीक है और मॉल ऑफ देहरादून भी थोड़ी दूर पर है। इसलिए यहां लीजर का अद्वितीय अनुभव और शहर की सुविधाएं सब एक साथ मिलेंगी। अन्य तमाम पर्यटन केंद्र जैसे मसूरी, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा, माइंड्रोलिंग मोनेस्ट्री, मालसी डियर पार्क और लच्छीवाला नेचर पार्क भी नजदीक हैं। ऐसे में यह होटल पर्यटन और छोटी छुट्टियां मनाने दोनों लिहाज से खास पसंद बनने वाला है।

यह प्रीमियम 4-स्टार कैटेगरी का होटल है जिसके अत्याधुनिक कमरों में आपको सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे एयर कंडीशनिंग, प्राइवेट बाथरूम, चाय-कॉफी बनाने की सुविधा, प्रीमियम टॉयलेटरीज़ और सलेक्ट कैटेगरी में बालकनी भी हैं। कारा देहरादून में एक मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट भी है जो यहां ठहरने वाले मेहमानों और वॉक-इन विजिटर्स दोनों को बुफे ब्रेकफस्ट और ऑल-डे डाइनिंग का आनंद देता है।

कारा देहरादून की परिकल्पना आवास के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में की गई है। इस प्रॉपर्टी में दिव्य विवाह स्थल हैं। इनमें इनडोर बैंक्वेट और आउटडोर लॉन हैं। साथ ही भरपूर मनोरंजन, पर्याप्त पार्किंग और सामाजिक समारोहों में मेहमानों के स्वागत्-सत्कार की तमाम सुविधाएं है। यहां बिजनेस टै्रवेल और ग्रुप स्टे की भी व्यवस्थाएं हैं। कारा का यह होटल पारिवारिक आनंद देने के साथ आपके पालतू जीवों की सुविधा का भी ध्यान रखता है। आज के हर तरह के भारतीय पर्यटकों को किफायती कीमत पर शानदार अतिथि सत्कार का आनंद देता है।
कारा देहरादून के विकास के दूसरे चरण में 56 नए कमरे, एक स्विमिंग पूल, ऑल-डे मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट और तमाम सुविधाओं से लैस जिम सभी शामिल किए जाएंगे। इस तरह यह देहरादून में लीजर और इवेंट्स का सबसे बड़ा केंद्र होगा।

कारा होटल्स के प्रबंध निदेशक पुनीत सेठी ने इस लॉन्च पर बात करते हुए कहा, “उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण हो रहे हॉस्पिटैलिटी बाजारों में देहरादून सबसे तेजी से आगे आया है। इस शहर में लीजर ट्रैवेल, डेस्टिनेशन वेडिंग, अध्यात्म यात्रा और कॉर्पाेरेट कारोबार सब एक साथ बढ़ रहे हैं। कारा देहरादून यहां आए लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार हो रहा है। इसमें व्यक्तिगत अतिथि सत्कार, शानदार इवेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और हमेशा उच्च स्तरीय सेवा-सुविधा होगी। हमारा सपना बड़ा है। हम इस प्रॉपर्टीज़ को इस तरह बना रहे हैं कि लोगों को गर्मजोशी और भरोसे का अहसास हो। यह भारतीय पर्यटकों के सफर करने और खुशियां मनाने के तौर-तरीकों का पूरा ध्यान रखेगा।”

कारा होटल्स ने 2021 में शुरुआत कर आज भारत के मिड-मार्केट हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी खास पहचान बना ली है। यह डुअल-ब्रांड स्ट्रैटेजी से संभव हुआ है, जिसमें एक मुख्य रूप से पर्यटन पर केंद्रित कारा होटल्स है और दूसरा हाल में लॉन्च किया गया आयरा बुटीक सिटी होटल फॉर्मेट है। वर्तमान में कम्पनी के होटल गुरुग्राम और देहरादून में हैं। जल्द ही उदयपुर, जयपुर, जिम कॉर्बेट, रणथम्भौर, गोवा और अन्य कई टियर 2 और टियर 3 बाजारों में होटल खोलने की योजना पर काम कर रही है।

कारा होटल्स रेवेन्यू शेयरिंग, लीजिंग और प्रबंधन करार के माध्यम से एसेट-लाइट मॉडल पर कारोबार करता है। इसमें कारा की प्रोपराइटरी हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म ‘हॉस्पिन्स’ से काफी मदद मिलती है। यह प्लैटफॉर्म सभी लोकेशन पर प्राइसिंग, प्रोक्योरमेंट, विश्लेषण और संपत्ति प्रबंधन को एकीकृत करता है। वित्त वर्ष 2030-31 तक 120 होटल और सालाना 500 करोड़ आमदनी के लक्ष्य के साथ कम्पनी पूरे भारत के लीजर और शहरी हॉस्पिटैलिटी मार्केट में अपनी पहंुच और पहचान बढ़ाना चाहती है।

कारा होटल्स का परिचय

कारा होटल्स गुरुग्राम स्थित एक होटल प्रबंधन कम्पनी है। यह भारत के मिड-मार्केट हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में काम करती है। कम्पनी का गठन 2021 में किया गया। आज यह लग्जरी चेन और बजट एग्रीगेटर के बीच अपनी जगह बना चुकी है। इस तरह मध्यम वर्ग के लोगों की चाहतों को पूरा करती है। ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और ये किफायती कीमतों पर विश्वसनीय और शानदार अनुभव देने वाले होटल पसंद करते हैं। कारा का पोर्टफोलियो गुरुग्राम और देहरादून तक फैला हुआ है। इसमें कॉर्पाेरेट ट्रैवेल, लीजर स्टे और सामाजिक समारोहों के लिए तमाम सुविधाएं हैं।

कारा होटल्स की डुअल-ब्रांड स्टै्रैटेजी रही है – इसका प्रमुख ब्रांड कारा लीजर और इवेन्ट्स पर केंद्रित है, जबकि आयरा होटल्स का एक बुटीक, अर्बन फॉर्मेट है, जो अधिक फ्रीक्वेंसी वाले मेहमानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। कारा के कारोबार को इसके अपने प्रोपराइटरी हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म ‘हॉस्पिन्स’ से काफी मदद मिलती है। कम्पनी अपने ऐसेट-लाइट मॉडल पर काम करते हुए टियर 1, 2 और 3 शहरों में विस्तार कर रही है। यह वित्त वर्ष 2030-31 तक 120 होटल और सालाना 500 करोड़ रुपये आमदनी का लक्ष्य रखती है।

About The Author

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights