/नई दिल्ली, 5 सितंबर 2026। उत्तराखंड सरकार द्वारा बाबा श्री नीब करौरी जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स-फ्री घोषित किए जाने पर शिवाया फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक एवं राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र नागर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
महेन्द्र नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस निर्णय से न केवल फिल्म को प्रोत्साहन मिला है, बल्कि कैंची धाम की आध्यात्मिक विरासत और बाबा नीब करौरी महाराज में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का भी सम्मान हुआ है।
2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने पार किया 54 करोड़ का आंकड़ा
नागर के मुताबिक, फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निर्माण करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बाबा के संदेश ‘प्रेम, सेवा और विनम्रता’ को केंद्र में रखते हुए फिल्म का निर्माण किया।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही और पहले दिन करीब 10 लाख रुपये की कमाई हुई। इसके बाद कुछ सिनेमाघरों से फिल्म के शो भी हटाए गए। हालांकि, भंडारों और माउथ पब्लिसिटी के जरिए फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिला और तीसरे सप्ताह से इसके प्रदर्शन में तेजी आई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म अब 54 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है और इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है।
शोभिनव सत्या के अभिनय की सराहना
महेन्द्र नागर ने फिल्म के कलाकारों और पूरी टीम के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी के किरदार को प्रभावशाली ढंग से निभाया है।
नागर के अनुसार, शोभिनव सत्या शुरुआत में फिल्म से सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे। मुख्य अभिनेता की तबीयत खराब होने के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने उनका करीब पांच घंटे का ऑडिशन लिया और उन्हें मुख्य भूमिका के लिए चुना।
फिल्म में विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है। निर्माता रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह और अनुप्रिया ए. नागर के योगदान की भी नागर ने सराहना की।
200 करोड़ की कमाई की प्रार्थना
महेन्द्र नागर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए बाबा नीब करौरी महाराज से फिल्म के 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की प्रार्थना की।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग की कि ‘हनुमान अंश’ को पूरे देश में टैक्स-फ्री किया जाए, ताकि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रेम, सेवा और विनम्रता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
महेन्द्र नागर ने कहा कि फिल्म के माध्यम से बाबा के जीवन और उनके संदेश को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
जय बाबा नीब करौरी। जय श्री राम।
— महेन्द्र नागर
निर्माता-निर्देशक, शिवाया फिल्म प्रोडक्शन
राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी

