October 26, 2026
IMG-20261025-WA0057.jpg

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मती गीता धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

अपने पैतृक गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनके हालचाल पूछे तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights