October 11, 2026
IMG-20261011-WA0024.jpg

भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट की सहमति से प्रदेश महामंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 के निमित्त विस्तारक योजना हेतु प्रदेश संयोजक व सह–संयोजकों के नामों की सूची जारी की है। जिसमें प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट को प्रदेश संयोजक बनाने के साथ सहसंयोजक के रूप में दिनेश खुल्बे, अखिलेश डबराल, विक्रम कंडारी, त्रिलोक सिंह बुटोला, मोहित कौशिक को जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रदेश टोली, चुनाव समाप्ति तक सभी 70 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से विस्तारक योजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights