March 10, 2026
IMG-20260310-WA0038-compressed.jpg
  • – इस यात्रा के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट्स और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यापक जनता तक प्रसारित होगी
  • – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर की तरफ से यह प्रेस टूर आयोजित किया गया है
  • – चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान यह मीडिया प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड में शौर्य स्थल, वन अनुसंधान संस्थान, टिहरी जलविद्युत परियोजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का दौरा करेगा

देहरादून: मंगलवार को भुवनेश्वर, उड़ीसा से पत्रकारों का एक दल उत्तराखंड में चार दिवसीय दौरे पर पहुंचा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर की तरफ से यह प्रेस टूर आयोजित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराकर बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के साथ उड़ीसा के विभिन्न अनुभवी पत्रकारों का दल अगले चार दिन केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी विकास परियोजनाओं का स्थल भ्रमण करेगा।

चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उड़ीसा का यह मीडिया प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के राज्यपाल , लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट करेगा। साथ ही शौर्य स्थल, वन अनुसंधान संस्थान, टिहरी जलविद्युत परियोजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का दौरा करेगा।

इस दौरान उड़ीसा के पत्रकारों का दल विभिन्न अधिकारियों से भेंट करेगा और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।

उड़ीसा के मीडिया प्रतिनिधियों की यह यात्रा उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला एवं परंपराओं का अनुभव करने और समझने का अवसर भी प्रदान करेगी।

इस यात्रा के माध्यम से पत्रकार राज्य में भारत सरकार के विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट्स और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एकत्र करेंगे तथा इसे अपनी-अपनी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यापक जनता तक प्रसारित करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights