February 11, 2026
IMG-20241116-WA0027



श्री बदरीनाथ धाम: 16 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के चौथे  दिन आज  शनिवार पूर्वाह्न को माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग लगाया गया तथा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना पश्चात श्री बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने की प्रार्थना की गयी।कल रविवार  रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे  इस अवसर हेतु मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है आज 7 हजार से अधिक  तीर्थयात्री अभी तक दर्शन को पहुंचे है।


पंचपूजा के चौथे दिन आज शनिवार की  पंचपूजा में दोपहर को रावल अमरनाथ नंबूदरी तथाधर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट,अमित बंदोलिया एवं  लक्ष्मी मंदिर पुजारी सुधीर डिमरी, अरविंद डिमरी ने माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग लगाया तथा पूजा अर्चना संपन्न की। माता लक्ष्मी से श्री बदरीनाथ मंदिर आने हेतु प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण सहित मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति अधिकारी, डिमरी पंचायत प्रतिनिधि माता लक्ष्मी कढ़ाई भोग पूजा में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि  पंच पूजा के तीसरे दिन बीते कल शुक्रवार से  वेद उपनिषद  की पूजा के बाद ग्रंथों को बंद किया गया तथा वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल हेतु रूक गया। जबकि पंचपूजा के पहले दिन बुधवार 13 नवंबर को श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद हुए। दूसरे दिन 14 नवंबर बृहस्पतिवार को श्री आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हुए।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया है कि श्री बदरीनाथ धाम से बीकेटीसी कार्यालय को जोशीमठ स्थिति श्री नृसिंह मंदिर कार्यालय हेतु शीतकाल के लिए स्थांतरित कर दिया गया है।पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत सहित मोहन प्रसाद मैखुरी,अमित पंवार, कन्हैया लाल,  सहित कर्मचारी कार्यालय सामग्री के साथ जोशीमठ पहुंचे।


चौथे दिन की पंचपूजा में बीकेटीसी सदस्य कृपाराम सेमवाल, भास्कर डिमरी, नंदा देवी,रणजीत सिंह राणा, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल जगमोहन बर्त्वाल संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत
संदेश मेहता, डा. हरीश गौड़ संजय तिवारी, प्रबंधक अजय सती,अनसुया नौटियाल दिनकर मिश्र, बल्लभ सेमवाल,सत्येन्द्र चौहान दिनेश भट्ट योगंबर नेगी, राजेश नंबूदरी, अमित डिमरी हरीश जोशी नरेंद्र नेगी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे

About The Author

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights