November 17, 2026
1004239509-compressed.jpg
  • चुनाव से ठीक पहले सहसपुर में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन
  • सुद्धोवाला में डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में हुई रणनीतिक बैठक, भाजपा एवं अन्य दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सहसपुर/देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की उपस्थिति में सुद्धोवाला में आयोजित कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक के दौरान भाजपा एवं अन्य दलों से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और भूतपूर्व सैनिकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

डॉ. हरक सिंह रावत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस परिवार में शामिल कर रहे हैं। उत्तराखंड की राजनीति में हमेशा चर्चा के केंद्र में रहने वाले डॉ. रावत ने एक बार फिर अपने बेबाक राजनीतिक अंदाज में सक्रियता दिखाते हुए भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान एवं भाजपा संगठन के पूर्व पदाधिकारी सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर BDC सदस्य कुंजा ग्रांट दिलशाना ने भाजपा छोड़कर अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ग्राम प्रधान धर्मावाला इसफाक , ग्राम प्रधान टिमली मोहम्मद आजम , उप प्रधान नदीम , शहवाज , भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री कुशवान , चूड़ा सिंह, सिकंदर , चंद्रमोहन , रिंकी राठी , मीनाक्षी पाल , सोनिया पाल , जमन सिंह रावत , दशरथ बिष्ट , बलम सिंह नेगी , बीना चौधरी , सुजाता , सीमा , अली फुरकान एवं नंद किशोर कुकरेती , कैप्टन वीरेंद्र सिंह , कैप्टन जयदेव सिंह , कैप्टन शेर सिंह , महेश नेगी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के सुझाव लेने तथा उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights