September 18, 2026
Picsart_26-09-17_22-12-01-712-compressed.jpg

देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम से लॉन्च किए गए इस नए प्रोडक्ट के तहत ग्राहकों को मैच्योरिटी तक जीवित रहने पर चुकाए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत वापस मिलेगा।

बदलते वक्त के साथ ग्राहक ऐसी वित्तीय योजनाएं (फाइनेंशियल प्लानिंग) चाह रहे हैं, जो प्रोटेक्शन की जरूरतों और दीर्घकालिक वित्तीय योजना (लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग), दोनों को पूरा करती हों। यह प्रप्रोजिशन टर्म इंश्योरेंस के फायदे को पॉलिसी टर्म के अंत में एक फिक्स्ड रिटर्न से जोड़ता है। यह प्लान पॉलिसी टर्म के दौरान लाइफ इंश्योरेंस कवर प्रदान करता है और पॉलिसी टर्म के अंत तक सर्वाइवल (जीवित रहने) पर पॉलिसी के नियमों और शर्तों के तहत चुकाए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत रिटर्न करता है।

यह प्रपोजिशन ग्राहकों को 10 से 30 वर्षों तक का पॉलिसी टर्म और 5 लाख से 50 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर चुनने का विकल्प देता है। इसका निर्धारण पात्रता मानदंडों (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) तथा पॉलिसी के नियमों एवं शर्तों के तहत होगा। ग्राहक 18 से 60 वर्ष की आयु के बीच प्लान ले सकते हैं। मैच्योरिटी की अधिकतम आयु 75 वर्ष है।

दुर्घटना में मृत्यु और गंभीर बीमारियों को कवर करने वाले वैकल्पिक राइडर्स के माध्यम से ग्राहक प्रोटेक्शन को और बढ़ा सकते हैं। यह प्लान प्रीमियम पेमेंट की फ्रिक्वेंसी में भी फ्लेक्सिबिलिटी देता है और मैरिड वीमेंस प्रॉपर्टी एक्ट (एमडब्ल्यूपीए) के तहत पॉलिसी खरीदने का विकल्प देता है, ताकि पति/पत्नी और/या बच्चों के लिए पॉलिसी बेनिफिट्स को सुरक्षित रखने में मदद मिल सके।

टर्म इंश्योरेंस विद रिटर्न ऑफ प्रीमियम (टीआरओपी) की प्रमुख विशेषताएं:

• 105 प्रतिशत प्रीमियम रिटर्न: पॉलिसी की शर्तों और नियमों के तहत मैच्योरिटी पर चुकाए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत रिटर्न पाएं।
• फ्लेक्सिबल पॉलिसी टर्म: प्रोटेक्शन को लेकर अपनी व्यक्तिगत जरूरत के हिसाब से 10 से 30 वर्षों तक का पॉलिसी टर्म चुनें।
• बढ़ी हुई सुरक्षा: दुर्घटना में मृत्यु और गंभीर बीमारी के राइडर्स के माध्यम से प्रोटेक्शन बढ़ाने का विकल्प।
• फ्लेक्सिबल प्रीमियम पेमेंट: मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना प्रीमियम पेमेंट फ्रिक्वेंसी में से चुनें।
• एमडब्ल्यूपीए विकल्प: मैरिड वीमेन्स प्रॉपर्टी एक्ट के तहत पति/पत्नी और/या बच्चों के लिए पॉलिसी बेनिफिट्स को सुरक्षित रखने का विकल्प।
• पॉलिसी लोन: पॉलिसी की शर्तों के तहत सरेंडर वैल्यू के 80 प्रतिशत तक का लोन प्राप्त करें।
• टैक्स लाभ: वर्तमान कर कानूनों के अनुसार टैक्स लाभ।

इस लॉन्चिंग को लेकर अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ एवं एमडी श्री असित रथ ने कहा, “आज के समय में ग्राहक ऐसे इंश्योरेंस (प्रोटेक्शन) सॉल्यूंशस की तलाश में रहते हैं, जो पॉलिसी टर्म के दौरान मिलने वाले बेनिफिट्स के मामले में स्पष्टता के साथ-साथ फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी दें। हमारे टर्म इंश्योरेंस विद रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ हम लाइफ प्रोटेक्शन और प्रीमियम रिटर्न के फायदे को एक साथ ला रहे हैं। अवीवा लाइफ इंश्योरेंस में हम प्रोटेक्शन के साथ ग्राहकों के संपूर्ण कल्याण को भी समर्थन देने का दृष्टिकोण रखते हैं। इसके लिए हम स्वस्थ जीवनशैली, सही आदतों और भविष्य के लिए बेहतर तैयारी को प्रोत्साहित करते हैं। समय के हिसाब से और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले समाधानों के माध्यम से हमारा लक्ष्य लोगों और परिवारों को आत्मविश्वास के साथ अधिक स्वस्थ, सुरक्षित एवं ज्यादा सजग जीवन जीने में मदद करना है।”

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर श्री रजत श्रीवास्तव ने कहा, “अवीवा लाइफ इंश्योरेंस में हमारा डिस्ट्रीब्यूशन फोकस ऐसे प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस के साथ ग्राहकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचने पर है, जो उनकी बदलती जरूरतों और वित्तीय प्राथमिकताओं के अनुरूप हों। टर्म इंश्योरेंस विद रिटर्न ऑफ प्रीमियम हमारे प्रोटेक्शन पोर्टफोलियो को मजबूत करता है और हमारी डिस्ट्रीब्यूशन टीमों को जीवन के विभिन्न चरणों में ग्राहकों से जुड़ने के लिए एक और प्रपोजिशन देता है, साथ ही परिवारों को ज्यादा लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी में मदद करता है। हम विभिन्न चैनलों एवं बाजारों में अपनी पहुंच को मजबूत कर रहे हैं और ग्राहकों के साथ जुड़ाव को गहरा करने के लिए प्रयासरत हैं। इन कदमों के साथ हम ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के व्यापक इंडस्ट्री विजन को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस लॉन्चिंग से ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने प्रोटेक्शन पोर्टफोलियो को विकसित करने पर अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के फोकस को मजबूती मिली है। फाइनेंशियल प्रोटेक्शन के साथ-साथ अवीवा लाइफ इंश्योरेंस लोगों और परिवारों को बेहतर तरीके से वित्तीय तैयारी करने तथा समग्र कल्याण (वेल बीइंग) के लिए सकारात्मक एवं निवारक (पॉजिटिव एंड प्रिवेंटिव) दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

About The Author

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights