September 8, 2026
IMG-20260908-WA0052.jpg

जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है। गढ़वाल मण्डल के छह जनपदों में हुये चुनावों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर हुये चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं जो कि राज्य सहकारिता के इतिहास में एक ऐतिहासिक रिकाॅर्ड है। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंकों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई है, सहकारिता में आम लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।

गढ़वाल मण्डल के अंतर्गत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये हुये चुनाव में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार), टिहरी गढ़वाल तथा हरिद्वार में भाजपा द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं। जिसमें देहरादून में मंजीत रावत, चमोली में गजेंद्र सिंह रावत, उत्तरकाशी में शारदा राणा, पौड़ी गढ़वाल में पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल में सुभाष चंद्र रमोला तथा हरिद्वार जनपद में विजेंद्र चैधरी अध्यक्ष पद पर नर्विरोध निर्वाचित हुये। इसके अलावा सभी छह जिला सहकारी बैंकों में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उत्तराखंड सहकारिता चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 33 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व के साथ संपन्न किए जा रहे हैं। प्रदेश के कुल दस जिला सहकारी बैंकों में से उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। इस आरक्षण के तहत इन तीन जनपदों में महिला अध्यक्ष निर्वाचित होंगी।
जिला सहकारी बैंकों के चुनाव दो चरणों में संपन्न हो रहे हैं। प्रथम चरण में गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भाजपा ने सभी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। वहीं कुमाऊं मण्डल में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 10 व 11 सितंबर को आयोजित होंगे। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं मण्डल में भी गढ़वाल मण्डल जैसा प्रदर्शन दोहरायेगी, इसके लिये पार्टी ने ठोस चुनावी रणनीति बना रखी है।

बयान-
गढ़वाल मण्डल में सहकारिता चुनावों के तहत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक पदों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का निर्विरोध निर्वाचन आपसी विश्वास, संगठनात्मक समन्वय और सहकारिता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई गति और दिशा प्रदान करेेंगे।डाॅ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड।

About The Author

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Verified by MonsterInsights